सलमान शेख। पेटलावद भोपाल नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद सगीर द्वारा राजा भोज को लूटेरा कहा जाने के विरोध में समस्त राजपूत संगठन जिला झाबुआ द्वारा पेटलावद तहसील कार्यालय में तहसीलदार मुकेश काशिव को ज्ञापन सौंपा और मोहम्मद सगीर पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। ज्ञापन श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, जय राजपुताना संघ, श्री राजपूत करणी सेना(मुल), महाराणा प्रताप यूथ ब्रिगेड, एक पहल सामाजिक संस्था, सकल राजपूत समाज, अभाक्ष महासभा, गौतम ग्रुप, विश्व हिन्दू जागरण परिषद आदि संगठनो के बैनर तले दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पार्षद मोहम्मद सगीर ने राजा भोज को लुटेरा कहा जाने पर पूरे क्षत्रिय समाज म आक्रोश व्याप्त है। अगर वह माफी नही मांगेंगे तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान विरेन्द्रसिंह पांचपिपला, सूरजसिंह पंवार, भूपेन्द्र सिंह रायपूरिया, रविराज सिंह बोडायता विजयपालसिंह बैकल्दा, कृपालू सोलंकी, दीपराजसिंह गंगाखेड़ी, बब्बल बन्ना, रणजीत सिंह मोर, राहुल चावड़ा, गौतम गहलोत आदि मौजूद रहे। Post navigation सावधान..!! शहर पर चड्डीधारी चोरो की नजर; सीसीटीवी कैमरे मे कैद हुई पहली तस्वीर..रहे सतर्क *वाट्सएप ग्रुप पर की जयस को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट, जयस ने थाने में की शिकायत..*