झाबुआ। जिले के भ्रमण पर आये राजस्व मंत्री मप्र शासन उमाशंकर गुप्ता ने आज स्थानीय हाथीपावा पहाडी पर एवं गौशाला में पौधा रोपण किया। पौधारोपण करने के बाद मंत्री गुप्ता ने कहां कि इस पहाड़ी पर पौधा रोपण के लिये बहुत अच्छा कार्य किया गया है। पौधो को बचाने के लिये हर संभव प्रयास किये जाये अगले पांच साल में हाथीपावा एक रमणीय स्थल के रूप में नजर आएगा। पौधारोपण के समय उनके साथ कलेक्टर आशीष सक्सेना, पुलिस अधीक्षक महेशचन्द जैन, एसडीएम आरएस, तहसीलदार अंजली गुप्ता सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। भ्रमण के दौरान मंत्री गुप्ता ने जिले में संचालित दीनदयाल रसोई का भी निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाओ की सराहना की। Post navigation चिंतन बैठक में बोले राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता – वैश्य समाज को एकीकृत कर ताकतवर बनाना है लाड़ली लक्ष्मी योजना में पंजीकृत बालिकाओं को मिलेगी दो हजार रुपए छात्रवृति