अर्पित चोपड़ा, खवासा

अपना चतुर्थ गणेशोत्सव मना रहे स्थानीय राजवाड़ा चोक मित्र मंडल द्वारा आज विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। राजवाड़ा चौक के उक्त विराट कवि सम्मेलन में देश के कई ख्यात कवि श्रोताओ को अपनी कविताओं का रस पान करवाएंगे। राजवाड़ा चौक मित्र मंडल के सदस्यों ने बताया कि विराट कवि सम्मेलन में जानी बैरागी (हास्य धमाका) राजोद , भुवन मोहिनी (गीत गज़ल) चित्तौड़गढ़, कानू पंडित (हास्य रस) नाथद्वारा, दिनेश देशी घी (हास्य रस) शाजापुर, हजारी हवलदार (मालवी हास्य) भोपाल, राहुल शर्मा (वीर रस) उज्जैन अपनी सेवाएं देंगे । मंच संयोजक एवं सूत्रधार कवि प्रवीण अत्रे रहेंगे । कवि सम्मेलन खवासा के राजवाड़ा चौक पर रात्रि 8:30 बजे शुरू होगा । राजवाड़ा चौक मित्र मंडल ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पधारने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *