झाबुआ। राजपूत परिषद् का परिचय सम्मेलन 24 जनवरी को सुबह 10 बजे स्काउट ग्राउंड चिमनबाग इंदौर में आयोजित होगा।यह जानकारी देते हुए राजपूत परिषद् के जिला प्रतिनिधि भेरूसिंह चौहान ने बताया कि उक्त सम्मेलन में जिले से भी करीब 20-25 युवक-युवतियों द्वारा अपना पंजीयन करवाया गया है। चौहान ने उक्त युवक-युवतियों से अपील कि है कि वे कार्यक्रम में आवश्यक रूप से निर्धारित समय पर उपस्थित हो। सम्मेलन में आने वाले सभी लोगों के लिए चाय-नाश्ते एवं भोजन की नि:षुल्क व्यवस्था आयोजन समिति की ओर से की गई है। इस अवसर पर समाज की पत्रिका परिणय सेतु का प्रकाशन कर विमोचन भी किया जाएगा। Post navigation सबका साथ सबका विकास के ध्येय को लेकर पार्टी को देंगे मजबूती- दौलत भावसार नेशनल वालीबॉल टूर्नामेंट मे दर्शको की उमड़ी भीड़