राजधानी भोपाल में पंचसेवा गृह निर्माण सहकारी संस्था से जुड़े एक बड़े धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने संस्था के तत्कालीन अध्यक्ष अशोक गोयल और उनके सहयोगियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। अशोक गोयल पर पहले से ही कई धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले दर्ज हैं और वह कई बार जेल जा चुका है। फिलहाल वह ज़मानत पर बाहर है। शिकायतकर्ता अनिल अग्रवाल ने आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में शिकायत की है कि अशोक गोयल और उनके सहयोगियों ने पंचसेवा गृह निर्माण सहकारी संस्था के सदस्यों से भूखंड आवंटन के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की। उनका आरोप है कि रजिस्ट्री के नाम पर एकत्रित धन का इस्तेमाल भूखंड आवंटन के बजाय अवैध तरीके से अन्य लोगों को जमीन बेचने में किया गया। इसमें सरकारी छूट का भी दुरुपयोग हुआ, जिससे राज्य सरकार को भारी नुकसान हुआ। धोखाधड़ी का आरोप शिकायत में अशोक गोयल के अलावा मनीष तिवारी, नवजोत सिंह, यावर अली खान और रियाज़ खान का भी नाम शामिल है। इन सभी पर धोखाधड़ी, जालसाजी और सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। अनिल अग्रवाल का कहना है कि संस्था के सदस्यों को भूखंड न देकर उनकी जमा राशि का दुरुपयोग किया गया और उनकी जमीन अन्य लोगों को बेच दी गई। अशोक गोयल और सहयोगियों पर प्रकरण दर्ज अशोक गोयल पर पहले भी कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उन पर धोखाधड़ी, जालसाजी और सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग के गंभीर आरोप हैं। फ़िलहाल इस मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने अशोक गोयल और उसके सहयोगियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में कई अनियमितताएं सामने आई हैं और सरकारी नियमों का उल्लंघन हुआ है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों की संपत्तियां जब्त की जा सकती हैं। मामले में शिकायतकर्ता अनिल अग्रवाल ने शासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अशोक गोयल और उनके सहयोगियों ने उनके परिवार सहित कई लोगों को धोखा दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की जांच के बाद दोषियों को सजा मिलेगी और पीड़ितों को न्याय मिलेगा। Post navigation हरियाणा में भाजपा को बहुमत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया था धुआंधार चुनाव प्रचार मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद की प्रथम कार्यकारिणी बैठक भोपाल में संपन्न हुई