भोपाल। मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद की बैठक मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में भोपाल में उमंग सिंघार के निवास पर आयोजित की गई। जिसमें प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों ने आदिवासी विकास परिषद को संबोधित किया। 

इस दौरान उमंग सिंघार ने कहा मैं मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद को राजनीतिक अखाड़ा नहीं बनाऊँगा, ना बनने दूँगा। मैं चाहता हूँ आदिवासी के जल जंगल जमींन को बचाने के लिए लड़ाई हो। आदिवासियों को उनके हक अधिकार की लड़ाई हो। आदिवासी नेता प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने आदिवासी विकास परिषद को संबोधित  करते हुए कहा कि आदिवासी विकास परिषद का मकसद एक ही है…आदिवासियो के हक में आवाज उठाना उनकी आवाज बनना। आदिवासी विकास परिषद एक समाजिक संगठन है मुझे जो भी जहाँ भी विकास परिषद का निर्देश होगा हम वहां जाएंगे वहाँ विकास परिषद को मजबूत करेंगे। आदिवासियों की हक की लड़ाई लड़ेंगे चाहे वो प्रदेश के किसी कोने में हो। 

बैठक में में झाबुआ अलीराजपुर से मथियास भूरिया, मालू डामोर, विनय भाबोर, अंगर सिंह, चौहान, कैलाश चौहान, राजू चौहान, भूरू चौहान, सूरज भूरिया, माल सिंह, मनीष चौहान सूरज भूरिया ,सहित कई आदिवासी कार्यकर्ता ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *