जितेंद्र वाणी @ नानपुर अलीराजपुर जिले की नानपुर पुलिस ने आज गुजरात के सुरत से इंदोर की ओर ले जाये जा रहे 8 क्विंटल नकली मावे को बरामद किया है पुलिस ने एक तुफान जीप से चेकिंग के दोरान इस मावे को बरामद किया ओर फूड निरीक्षक से परीक्षण उपरांत नकली पाये जाने पर आरोपियों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर जीप ओर मावे को बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी मोहन सिंह डावर ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन मे सघन चेंकिग जारी है। इसी कडी पर यह बरामदगी हुई है पुलिस ने चालक आरोपी गोपाल पिता भारत मंडलोई उम्र 21 साल निवासी गंधवानी ओर उसके चार अन्य साथियों पर मुकदमा लिखा है। इस कारवाई में प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र, प्रआर त्रिलोक राज, महिला आरक्षक वर्षा, सुनीता, जितेन्द्र पंवार, बलवंत, सुनील, चालक रघुवीर आदि का सहयोग सराहनीय रहा। Post navigation अब झाबुआ जिले में हर तरफ कोरोना का साया; भगोर में 3 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव .. पुलिस को मिली बड़ी सफलता 8 वर्षो से फरार चल रहे 4000 रु का ईनामी आरोपी गिरफ्तार