गौरव कटकानी, कालीदेवी माननीय प्रथम श्रेणी न्यायालय झाबुआ के आपराधिक प्रकरण क्र. 163/2012 की धारा 307,302,365 भादवी के आरोपी भेरू पिता वसना मेड़ा निवासी राताकोट थाना अमझेरा जिला धार व मांगलिया पिता पीडिया निनामा निवासी राताकोट थाना अमझेरा जिला धार के विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था । वारंटियों की तामीली हेतु पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता द्वारा स्थाई , फरार वारेंटियो की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के अंतर्गत पुलिस थाना कालीदेवी के थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु उप. पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त दोनों आरोपी अपने घर ग्राम राताकोट में है इस पर थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप. पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल अपने टीम के साथ ग्राम राताकोट पहुचे को दोनों आरोपियों को रात में दबिश देकर उनके घर से धर दबोचा । दोनों आरोपियों के खिलाफ वर्ष 2012 से अपराध क्र. 135/2012 प्रकरण क्र. 163/2012 की धारा 307,302,365 भादवी में फरार स्थाई वारंट जारी किया गया था । दोनों आरोपियों को पकड़ने में कालीदेवी पुलिस ने सफलता हासिल की । उक्त कार्यवाही में कालीदेवी थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु उप. पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल , माछलिया चौकी प्रभारी नरेंद्रसिंह राठोर , प्रआर. राजेश गुर्जर , आर. दिलीप डावर , आर. अरविंद , आर. राहुल , आर. गोपाल तथा अमझेरा के ग्राम राताकोट के बिट प्रभारी सउनि अजय वर्मा व सउनि प्रमोद चौहान का सराहनीय योगदान रहा । Post navigation राखी की मिठाई बनाने के लिए ले जाया जा रहा 8 क्विंटल नकली मावा; पुलिस ने बरामद किया कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए दशा माँ की आराधना कर श्रद्धा व सादगी से जुलूस निकाल किया विसर्जन