जीवनलाल राठौड़@सारंगी
रविवार को पूरे प्रदेश में लॉकडाउन ओर जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफे को देखते हुए आज सारंगी में पुलिस प्रशासन व राजस्व अधिकारी हल्का पटवारी यश रामावत व चौकीदार द्वारा हर चौराहे और बस स्टैंड पर खड़े होकर पर बिना मास्क और नियमों का पालन ना करने वालो पर चालानी कार्यवाही कर मास्क न पहनने ओर नियमो का पालन करने की समझाइश दी।सारंगी चौकी प्रभारी उषा अलावा द्वारा बेवजह घूमने वाले लोगों और बाइक और पैदल बिना मास्क के घूमने वाले लोगों पर चालानी कार्रवाई कर बेवजह बाहर ना घूमने की समझाइश दी ।बाइक पर तीन सवारी वालों को भी रोक कर चालानी कार्रवाई की गई साथ ही चौकी प्रभारी द्वारा सारंगी की जनता से अपील की गई कि वह कोरोना महामारी की जंग में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें और नियमों का पालन करते हुए जागरूक नागरिक होने के कर्तव्य का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *