सलमान शैख़@ झाबुआ Live अब से थोड़ी देर पहले थांदला-बदनावर राजकीय मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंथबोराली में एक बाइक सवार तेज गति से एक कार में जा घुसा जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त बाइक सवार बदनावर की ओर से तेज गति से आ रहा था जो कि पेटलावद की ओर से आ रही कार में जा घुसा। बाइक सवार युवक ग्राम अगराल का निवासी है जिसका नाम प्रफुल्ल पांचाल बताया जा रहा है। पुलिस कर्मियों के द्वारा उक्त बाइक सवार के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। साथ ही डायल 100 की मदद से आरक्षक सुरेश पग्गी सहित अन्य पुलिस कर्मियों के द्वारा उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों के द्वारा भी बाइक सवार युवक को मृत घोषित कर दिया गया है। Post navigation भगवान श्री राम का मंदिर कश्मीर से कन्याकुमारी और अटक से कटक तक राष्ट्रीय एकता को मजबूत करेगा: श्री चौहान पेटलावद राजनीति हलचल; वर्षो बाद पेटलावद नगर परिषद सीट पर अनुसूचित जनजाति महिला के लिये हुई आरक्षित.