नवनीत त्रिवेदी@ झाबुआ
अब से थोड़ी देर पहले कालका माता मंदिर के सामने लापरवाहीपूर्वक तेज गति से आ रही बोलेरो ने दो लोगो को टक्कर मार दी। जिसमे 1 यातायात जवान और 1 दर्शनार्थी गम्भीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद बोलेरो डिवाडर में जा घुसी। घटना के बाद चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया। वहीं घायलों को उपचार के लिए सिविल डिफेंस के वोलियेन्टर के द्वारा तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया। घटना में दोनों के पैर टूट गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *