हितेंद्र सिंह राठौर, अंतरवेलिया 

रतलाम जाने का कहकर घर से निकले एक युवक की लाश गुरुवार शाम को झाबुआ-मेघनगर के बीच अनास नदी में मिली है। युवक की पहचान मेघनगर निवासी विक्की पिता रमेश टेलर के रूप में हुई है।

मृतक विक्की टेलर।

नदी के पुराने पुल पर मोटरसाइकिल, मोबाइल, पर्स और जूते दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने होमगार्ड के गोताखोर को बुलाकर नदी में सर्चिंग की। काफी मशक्कत के बाद विक्की का शव मिला। शव पूरी तरह अकड़ चुका था। विक्की के पिता रमेश ने बताया वह घर से रतलाम जाने का कहकर निकला था। पुलिस ने शव नदी से निकालवा लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *