अलीराजपुर लाइव के लिए बड़ीखट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट-
जागरूक युवा मंच के तत्वाधान में जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने हेतु शुक्रवार को एक रक्तदान जागरूकता रैली निकाली गई। उक्त रैली में करीब एक हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुई। जागरूकता रैली ग्राम के प्रमुख मार्गो से होते हुए स्कूल प्रांगण पर पहुंची। जिसमें छात्र छात्राओं ने रक्तदान व जागरूक करने हेतु नारे लगाकर लोगों को जागरूक करने की अपील की रक्तदान महादान, करो रक्तदान बचाओ सबकी जानए रक्तदान है प्राणी. पूजा इसके जैसा दान न दूजा जैसे नारे लगाए गए। उक्त शिविर शनिवार को संपन्न होगा। जिसमें जागरूक युवा मंच के तत्वाधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त शिविर में कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा, पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन के, जोबट एसडीएम साकेत मालवीय, जोबट एसडीओपी एमएल पुरोहित, जोबट तहसीलदार अजमेर सिंह गौड व अलीराजपुर सीएमएचओ प्रकाश ढोके की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *