शिवा रावत, उमराली ग्राम पंचायत उमराली में रंगपंचमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ंइस दौरान ग्राम के वीरेंद्र सिंह रावत, रामा सोलंकी, भांगडा तोमर, नसरा डावर, झिकराम, इडु ओहरिया, परमल ओहरिया, बंटी सस्तिया, कदम कनेश समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने नगर में फाग यात्रा निकाली जिसमें ग्राम के वीरेंद्र सिंह रावत ने ढोल मांदल पर थाप दी तथा युवाओं ने जमकर नृत्य किया। फाग यात्रा के दौरान सभी ने एक-दूसरे को होली, रंगपंचमी की बधाइयां दी। फाग यात्रा के दौरान जमकर गुलाल उड़ाया जिससे सड़के विभिन्न रंगों से सराबोर हो गई। इस दौरान कई व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख फाग यात्रा का आनंद लिया, वहीं गलियों में बच्चे, महिलाएं, युवतियां भी फाग की मस्ती में एक-दूसरे को रंग लगाते नजर आए। Post navigation रंगपंचमी पर नगर में निकली फाग यात्रा, वाणी समाज ने खेली फूल व गुलाल से होली भाजपा से राज्यसभा उम्मीदवार डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी का पुतला दहन कर आदिवासी समाज ने किया विरोध प्रदर्शन