अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- होली के अवसर पर रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर हास्य से ओत-प्रोत टेपा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। युवा वाणी संगठन (युवास) द्वारा गुरुवार 16 मार्च को रात्रि 8 बजे से हास्य का रंग बरसाने को हमारे बीच अनेक राष्ट्रीय और क्षेत्रीय कवियों का जमावड़ा रहेगा। इस टेपा सम्मेलन में राष्ट्रीय कवि टीवी फेम फिरोज सागर, राष्ट्रीय कवि व गजलकार शाहदाब खान, रेडियो फेम धनराज वाणी, हास्य व्यंग्य कवि नंदकिशोर वाणी, गीतकार कविता वाणी, सोनिया वाणी, पूर्वा जैन, रंगजी, लक्ष्मी नारायण एवं अर्पण संस्था हास्ट मंडली जोबट शिरकत कर सम्मेलन की शान बढ़ाएगी। युवा वाणी संगठन ने कवि प्रेमियों से आज रात 8 बजे रामचौक नानपुर पहुंचकर कवि सम्मेलन में बड़ी तादाद में शिरकत करने की अपील की है। Post navigation नगर परिषद् मे धरने पर बैठै ” कांग्रेस पार्षद मनीष बघेल कपास दबाना कहकर ले गया और कर डाला दुराचार