दीपेश प्रजापति, झाबुआ

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला झाबुआ द्वारा मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में तीर्थ बाइक रैली का आयोजन किया। आयोजन युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप चौहान की अगुवाई में किया गया।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा झाबुआ जिले के प्रभारी महिपाल सिंह, अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबोर, झाबुआ पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय पोरवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रशांत पारलेचा, अतुल चौहान, थावरिया अमलियार, जिला मंत्री अवि भावसार गौरव यादव, जिला कोषाध्यक्ष जय गुर्जर, मीडिया प्रभारी राजेश गणावा, कार्यलय मंत्री मजेसिंह, जिला पदाधिकारी,   झाबुआ नगर अध्यक्ष शक्तिसिंह  देवड़ा नगर महामंत्री अर्पित मच्छार ,पिटोल मंडल अध्यक्ष विक्रम नायक, राणापुर नगर अध्यक्ष विश्वास जैन, देवझिरी मंडल अध्यक्ष  महेश चौहान, कल्याणपुरा मंडल अध्यक्ष खुमानसिंह , मेघनगर मंडल अध्यक्ष पवन, थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी और  युवा मोर्चा के  अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। युवा मोर्चा के जिला प्रभारी महिपाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया माननीय मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 8 वर्ष 30 मई 2022  को पूरे हो गए है.. इन वर्षों में जहां एक और कई ऐतिहासिक निर्णय देश हित में लिए गए है, वहीं अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर होते हुऐ देश विकास के पथ पर आगे बड़ रहा है। युवा मोर्चा  के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करे। अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबोर ने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया की मोदी ने 8 सालो में कई जनकल्याणकारी योजनाएं निकाली है। जिसको जमीनी स्तर तक पहुंचाने में युवा मोर्चा को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ की हड्डी है, आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ को भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जीताने में जी जान से मेहनत करना है  और विजय दिलाना है , कार्यक्रम का संचालन नगर मंडल प्रभारी  अक्षय जैन ने किया आभार नगर महामंत्री अभिमन्यु सिंह बेस ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *