गैस टंकी की नगर में शव यात्रा निकालते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ता।
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता।

अलीराजपुर लाइव के लिये अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट-
युवा कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष मुकेश पटेल के नेतृत्व सिलेंडर के बढ़ते दामों के विरोध में शवयात्रा निकाली गई एवं फुटकर व्यापारी को परेशान करने के विरोध में महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि देश में जब से भाजपा सरकार बनी है तब से महंगाई डायन हो चुकी है। घरेलू उपयोग वाली खाने पीने की वस्तुओं के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी होती जा रही है। सर्वाधिक भार गैस सिलेंडरों के बढ़ते हुए दामों को लेकर गृहिणियों पर पड़ रही है। गैस सिलेंडर 820 रूपये में मिल रही है। हर माह निरन्तर टंकियों के भाव बढ़ते जा रहे है। बढ़ते दामों से आज मध्यम वर्ग गरीब आदिवासी वर्ग के परिवार काफी परेशान है। जनता में भाजपा सरकार के विरूद्ध कड़ा आक्रोश है। ज्ञापन में मांग की गई कि गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल तथा खाद्य सामग्रियों के दाम घटाए जाए जिससे गरीब वर्ग को इस बेतहाशा मूल्यवृद्धि से निजात मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *