ब्युरो कार्यालय, आलीराजपुर

मप्र युवक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने विगत दिनों दिपक भूरिया को अलीराजपुर युवक कांग्रेस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था। उनकी नियुक्ति को लेकर जिलेभर मे विरोध के स्वर अब उठने लगे है। बुधवार को अलीराजपुर और जोबट मे युवक कांग्रेस के सेकड़ो युवाओं ने विरोधस्वरूप नारेबाजी करते हुवे विक्रांत भूरिया का पुतला दहन किया। इस अवसर पर सेकडो युवाओं ने सामूहिक रूप से अपने-अपने पद से इस्तीफा देने की चेतावनी भी दी।
नारेबाजी कर किया पुतला दहन
उल्लैखनिय हे कि अलीराजपुर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पद पर दिपक भूरिया की नियुक्ति को लेकर जिले मे विरोध के स्वर उठने लगे है। फलस्वरुप गुस्साए युवक कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने बुधवार को जिला मुख्यालय के सिनेमा चोराहो पर युवक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया का पुतला दहन किया। इस दौरान युवाओं ने विक्रांत भुरिया के खिलाफ जमकर नारैबाजी की। पुतला दहन के बाद अलीराजपुर विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष तरुण मंडलोई ने दिपक भुरिया की नियुक्ति का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि जो कभी कांग्रेस के सक्रिय सदस्य नही रहे है। उन्हे जिलाध्यक्ष बनाया गया है, वह पुर्ण रुप से अवेधानिक है। जबकि जमीन पर काम करने वाले सेकडो युवा नेताओं व कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है। उनकी नियुक्ति से जाहिर होता हे कि विक्रांत भुरिया ने परिवारवाद को बढावा देने का काम किया है। मंडलोई ने कहा कि विक्रांत भुरिया को जिलाध्यक्ष मनोनित करने से पहले विधायक मुकेश पटेल एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल से सलाह-मष्वरा करना चाहिए था। इस तरह से बाहरी नेता की नियुक्ति से कांग्रेस को कमजोर करने का काम किया जा रहा है। हम सभी युवाजन उनकी नियुक्ति का विरोध करते है। अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजहर चंदेरी ने कहा कि हम विगत कई वर्षो से युवा कांग्रेस के साथ आंदोलन कर कांग्रेस की रिति-निती को बढाने का काम कर रहे है। हमने कभी दिपक भुरिया को कांग्रेस के आंदोलन मे आते नही देखा है। जबकि वह झाबुआ जिले से आते है, अब ऐसे मे युवक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया द्धारा बाहरी व्यक्ति को अलीराजपुर जिले मे पद देना समझ से परे है। दिपक भुरिया ने कभी भी जिले मे सक्रिय नही होकर कोई भुमिका नही निभाई है। प्रदेश कांग्रेस आलाकमान को इस पर मंथन एवं पुनः विचार करना चाहिए। युवा कांग्रेस के पुर्व प्रदेष सचिव सोनु वर्मा ने कहा कि इस तरह की तानाशाही ओर मनमानी नही स्वीकार की जाएंगी। विक्रांत भुरिया युवा कांग्रेस मे जोश भरने की बजाए सक्रिय कार्यकर्ताओं ओर नेताओं का मनोबल तोडने का कार्य कर रहे है। ऐसा ही चलता रहा तो जिले के सेकडो नेता व कार्यकर्ता सामूहिक रूप से इस्तीफा देने को मजबुर होंगे। इस अवसर पर पुर्व जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष बापू पटेल, जितेंद्र देवड़ा, प्रदीप रावत, अंकित सोनगरा, जाहिद खान, प्रकाश बघेल, धनसिंह बघेल, विनोद भिंडे, इक़बाल मदनी, मेहरसिंह वैभव, रितेश, मनोज, राहुल चौहान, जयदीप जिमी, दीपक, निखिल सहित बडी संख्या मे युवाजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *