अर्पित चोपड़ा, खवासा

खवासा चौकी क्षेत्र के ग्राम सादेडा में नवविवाहिता युवती के जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। विवाहिता की शादी 2-3 साल पहले होना बताया जा रहा है। खवासा पुलिस ने बताया कि रैना पति भूरिया कटारा उम्र 22 वर्ष के जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या करने की सूचना पर खवासा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। मामले में जांच के लिए एफएसएल अधिकारी आर एस मुजाल्दा, प्रभारी तहसीलदार ललिता गाडरिया, थाना थांदला टीआई विवेक शर्मा मौके पर पहुंच रहे है। टीआई विवेक शर्मा ने बताया कि वे घटना स्थल पहुंच रहे है। फिलहाल किसी तरह का तनावपूर्ण माहौल नहीं है। हमारी चौकी की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *