अलीराजपुर लाइव के लिए पियुष चंदेल की रिपोर्ट- थाना नानपुर के ग्राम वागदी में 31 मार्च को जोबट निवासी राहुल पिता जयप्रकाश अपने थे्रसर मशीन के कार्य से बाइक से ग्राम वागदी गया था कि वापस लौटते समय शाम 5 बजे के करीब ग्राम वागदी के पटेल फलिया में जूपिटर स्कूटर पर बैठे तीन तीन लुटेरे व बाइक पर दो लुटेरे आए व राहुल देसला की बाइक के सामने बाइक कर रोका व बेल्ट से मारपीट कर राहुल के गले से सोने की चेन कीमत 30 हजार रुपए व 1250 रुपए नकद लूट लिए व थाने पर रिपोर्ट करने पर जान से मार देने की धमकी देकर भाग निकले। इसके बाद फरियादी राहुल देसला ने थाना नानपुर में 395, 294 506 के तहत अपराध कायम किया गया। इसके बाद घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी विपुल श्रीवास्तव, एएसपी सीमा अलावा, एसडीओपी जोबट स्टेला सुल्या द्वारा अज्ञात लुटेरों की पतारसी करते हुए पुलिस थाना प्रभारी नानपुर को तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया जिसमें नानपुर पुलिस द्वारा घटना में शामिल पांच लुटेरे माधु पिता जुवानसिंह उम्र 20 वर्ष, चंदरसिंह पिता मोतेसिंह उम्र 21 वर्ष निवासी खट्टाली रोड जोबट, स्थाई ग्राम चिकली थाना कुक्षी जिला धार, राजेंद्र पिता दुलेसिंह डुडवे उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम इंदरा कॉलोनी जोबट व दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया आरोपियों व कानून का उल्लंघन करने वाले बालकों के कब्जे से लूट में गई सोने की चैन मय पैंडल व लूटे गए 1250 रुपए जब्त किए गए। उक्त आरोपियों की पतारसी में थाना प्रभारी नानपुर ईश्वरसिंह, प्रआर विजय वर्मा, प्रआर विक्रम लाखन, प्रआर प्रदीप बर्वे, प्रआर शैलेंद्र यादव, आर मनोज, थाना जोबट के आरक्षक गजेंद्र, भूपेेंद्र, सतीश का सरहानीय योगदान रहा। Post navigation अनाज मार्केट की प्रशासनिक समिति के चुनाव संपन्न, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल 8 बरातियों को बस के रौंदने व आर्थिक सहायता न मिलने से क्षुब्ध परिजनों ने किया चक्काजाम