फिरोज खान, अलीराजपुर अलीराजपुर जिले की आम्बुआ थाना क्षेत्र के ग्राम कुंड में विगत 14-15 जून को एक युवक-युवती को कथित तौर पर प्रेमी-प्रेमिका मानकर खुंटे से बांधकर मारपीट करने व प्रताडऩा देने के आरोप में एसपी विपुल श्रीवास्तव के आदेशानुसार पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दोपहर करीब 11 बजे आरोपी रितेश पिता रेमसिंह भिलाला बघेल आयु 22 वर्ष निवासी कुंड पटेल फलिया, कदम पिता नगरसिंह भिलाला आयु 28 वर्ष निवासी ग्राम बडी होली फलिया, केरू पिता नजरिया भिलाला बघेल आयु 35 वर्ष निवासी कुंड तथा मुलेश पिता दलू भिलाला चौहान आयु 23 वर्ष निवासी मिरियावाट पुलिस थाना आजादनगर को गिरफ्तार कर लिया। एसपी विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि चारों आरोपियों को पुलिस गिरफ्त में ले लिया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है ऐसा क्यों किया व अन्य लोगों इस मामले में भूमिका होने पर उनकी भी गिरफ्तारी कर पुलिस कार्रवाई करेगी। गौरतलब है कि विगत 19 जून को वॉट्सएप ग्रुपों में युवक-युवती के वीडियो-फोटो वायरल के बाद पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई को अंजाम दिया। ) अगर आप आपने गांव-शहर में झाबुआ-अलीराजपुर लाइव की खबरें वाट्सएप पर चाहते हैं तो हमारे इस नंबर 9669487490 को अपने-अपने दोस्तों, परिजनों एवं विभिन्न समूहों के वाट्सएप ग्रुपों में एड कर लें। Post navigation पेंशनर्स एसोसिएशन ने अपनी मांगो के लिए ज्ञापन देने व आन्दोलन करने का निर्णय लिया जनपद पंचायत व नगर परिषद के योग शिविर में जुटे शहरवासी