जीवनलाल राठौड़, सारंगी पेटलावद जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत डाबड़ी की ग्राम कचनारिया में निर्मित यात्री प्रतीक्षालय अधिक बारिश के कारण कल रात को गिर गया। गनीमत यह रही कि यात्री प्रतीक्षालय रात में क्षतिग्रस्त हुआ, दिन में यह घटना होती तो जान माल का नुकसान हो सकता था। इस प्रतीक्षालय पर ग्राम भमती के पिपलीपाड़ा व कचनारिया के यात्री प्रतीक्षालय पर आने जाने के लिए बैठते थे। ग्रामीणों ने मांग की है कि यात्री प्रतीक्षालय को त्वरित ही बनाया जाए क्योंकि अभी बारिश का सीजन है और यात्री सिर छिपाने के लिए यहां बैठे नजर आते हैं। ) Post navigation कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता को याद कर अर्पित किए श्रद्धा सुमन नामांकन वापसी के बाद अब पांच उम्मीदवार मैदान में