झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट- थान्दला लिमडी मार्ग पर परवलिया फाटक पर सांसद निधि से बने यात्री प्रतीक्षालय का शुभारंभ आज पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया ने रिबन काट कर किया। वीरसिंह भूरिया ने बताया कि यहां यात्री प्रतीक्षालय बनने से यात्रियों को बैठने की सुविधा होगी धूप बरसात से बचने के लिए यात्री यहा बैठक सकेंगे। इस अवसर पर थान्दला जनपद अध्यक्ष गेन्दाल डामोर, जसवन्त भाबर, बंशीलाल पाटीदार, राजेश डामोर, मोहन भाई, रालु वसुनिया, सुधीर भाबर, रसुल भाई, कटारा, चेनसिंह मुणिया, भावचंद्र मुणिया, जितेन्द्र पंचाल, संतोष प्रजापत, झमक पाटीदार, जितेन्द्र सोनार्थी, केलाश गणावा व परवलिया व आसपास के गांव से कइ कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation बड़ी ही मुश्किल से मिलता है मनुष्य भव, अहंकार छोड़ पुरुषार्थ करने से ही मिलते हैं परमात्मा : साध्वी अविचलदष्टाश्रीजी बाइक सवार ने बालक को मारी टक्कर हुई मौत