झाबुआ लाइव के लिए विपुल पंचाल की रिपोर्ट- झाबुआ सें पारा मार्ग पर बड़ा सेमलिया ग्राम के निकट दुर्घटना में 4 वर्षीय बालक जितेन्द्र की मौत पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार बालक जितेंद्र सडक़ पर खेल रहा था तभी बाइक सवार अपन बाइक को स्पीड में लेकर आया व बच्चे को टक्कर मार दी। गंभीर घायल बच्चे को परिजन जिला चिकित्सालय इलाज हेतु ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक सवार पर धारा 304 भादवि के तहत मामला दर्ज कर बाइक जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। Post navigation यात्री प्रतीक्षालय का किया शुभारंभ रूठे इंद्रदेव को मनाने के लिए महिलाएं कर रही अखंड भजन कीर्तन