भूपेन्द्र बरमंडलिया, मेघनगर

प्रदेश मुख्यालय से निर्देशों के बाद आज से एक माह का यातायात सुरक्षा अभियान शुरू हुआ। इस दौरान आम राहगीरों को यातायात के नियमों से संबंधित जानकारी के साथ जागरूकता के लिए अभियान चलाया जाएगा। बाइक रैली की शुरुआत पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उसके बाद मेघनगर थाना परिसर मैं भी बाइक रैली निकाली गई जो नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई पुनः मेघनगर थाने पर पहुंची। मेघनगर पुलिस थाना प्रभारी बी एल मीणा ने बताया कि यातायात जागरूकता माह के दौरान पुलिस विभाग की ओर से विभिन्न आयोजन किए जाएंगे जिसमे सड़क सुरक्षा को लेकर जानकारी मेडिकल नेत्र परीक्षण शिविर येलो कार्ड कैंप लगाकर कार्ड देना निबंध चित्रकला प्रतियोगिता मोटर व्हीकल एक्ट 2019 प्रति रोड सेफ्टी जागरूकता वाद विवाद प्रतियोगिता दिव्यांग जनसंख्या हेतु सुलभ भारत की तर्ज पर सेमिनार व नुक्कड़ नाटक आदि की जानकारी एवं कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । जागरूकता अभियान के साथ इस पूरे माह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *