विशाल वाणी, आजाद नगर विधान सभा की चुनावी तैयारियों के मद्देनजर सिंधिया फेंस क्लब की जिला इकाई का गठन किया गया। क्लब के संरक्षक तुलसी सिलावट, राजेन्द्र भारती, गोविंद राजपूत एवं प्रदेशाध्यक्ष अजय सक्सेना की अनुशंसा पर जिला इकाई का गठन किया गया। सिंधिया फेंस क्लब में भूपेंद्र चौहान को जिला महा सचिवए सलमान मकरानी को जिला सचिव, दिलीप कलेश अलीराजपुर विधानसभा अध्यक्ष, लोकेश राठौड़ जोबट विधानसभा अध्यक्ष, डाक्टर सब्बीर हमीदी उदयगढ़ ब्लाक अध्यक्ष, यश सोनी ब्लाक व विशाल अरोड़ा को चन्द्रशेखर आजाद नगर अध्यक्ष, तरुण जैन जोबट ब्लॉक व योगेश बघेल जोबट नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। Post navigation नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक ने मासिक बैठक कर उपभोक्ताओं को दी जानकारियां कलेक्टर ने संबल योजना में लापरवाही बरतने पर सचिव को किया निलंबित, रोजगार सहायक की सेवा समाप्ति के निर्देश