विशाल वाणी, आजादनगर
नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक शाखा आजाद नगर की ग्राहकों सेवा समिति की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में शाखा प्रबंधक अमरसिंह देवल ने बताया कि बैंक की नवीन योजना अनुसार एसबी प्लस एसीडी प्लस नई सुविधा से बैंक के ग्राहक जुडक़र इसका लाभ ले सकते है। ऑफिसर गौरव गुप्ता ने बताया कि करंट एकाउंट वाले भी इस योजना के तहत बैंक से जुड़ कर योजना का लाभ ले सकते है। बैठक में स्टाफ तारासिंह मीना, नानालाल गोयल के साथ बड़ी संख्या में बैंक के ग्राहक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *