लवनेश गिरी गोस्वामी @ थांदलारोड़ हाल ही में सीबीएसई द्वारा कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित किया गया है जिसमें मेघनगर ब्लॉक के ग्राम नौगांवा, स्कूल फलिया निवासी मोहित पिता महेंद्रसिंह परमार जो कि जवाहर नवोदय विद्यालय मुलथान जिला धार में अध्ययनरत हैं ने कला संकाय से कक्षा 12वीं में 90 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपना तथा अपने गांव व परिवार का नाम रोशन किया है। मोहित के माता पिता गरीब हैं और खेती कर अपने लड़के को इस मुकाम तक पहुंचाया हैं। मोहित के 90% अंक से उत्तीर्ण होने पर मोहित के पिता महेंद्रसिंह व परिवार के अन्य लोगों में हर्ष व्याप्त है। साथी मोहित के अच्छे अंको से प्राप्त होने पर गांव व समाज के लोगों ने उसे बधाइयां दी व उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। Post navigation कोविड-19: अब आदेश की अवहेलना करने वालो पर होगी सख्त कार्यवाही; कलेक्टर ने जिले में जारी किए नए प्रतिबन्धात्मक आदेश Corona Effect: झाबुआ जिले का पारा 22 जुलाई तक “सम्पूर्ण लॉकडाउन”; आदेश तत्काल रूप से लागू