अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट- थाना जोबट क्षेत्र अंतर्गत की रहने वाली फरियाजिया को आरोपी इमरान खन्नी निवासी अटल चौराहा ने मोबाइल पर फोन कर तिलक मार्ग आने के लिए बोला जिस पर फरियादिया वहां पहुंची तो उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जोबट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। 42 वाहनों के चालान बनाए जिले में पुलिस ने वाहन चैंकिग के जिले के विभिन्न थानो द्वारा 42 वाहनों के मोटर व्हीकल एक्ट में चालानी कार्यवाही की गई । उनके चालान बनाकर 20 हजार 500 रुपए/- का संमन शुल्क वसूला गया। जहरीली दवाई पीकर जान दी जिले के थाना उदयगढ के क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेहरका का रहने वाला रीछु पिता जामसिह भील उम्र 55 वर्ष ने किसी अज्ञात कारण से जहरीली दवाई पीकर आत्महत्या कर ली। फलिया मारा जिले के थाना सोरवा क्षेत्र अंतगर्त ग्राम खुंदर कुआ फलिया पर आरोपी नुरसिया डुटला ने मजरुह भीमसिह को खेती करने की बात पर को फालिया मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया जिसकी एफआईआर सोरवा पुलिस ने दर्ज की है। Post navigation हिंदू कार्यकर्ताओं पर लगातार हो रहे मुकदमे दर्ज, विरोध स्वरूप पेटलावद रहेगा अनिश्चितकालीन बंद आर सी भाकर हो सकते है पेटलावद के नये एसडीओपी