योग करते एसपी / कलेक्टर / सीईओ ZP

झाबुआ Live डेस्क के लिऐ ” दिनेश वर्मा ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट ।

योग करते एसपी / कलेक्टर / सीईओ ZP
योग करते एसपी / कलेक्टर / सीईओ ZP

झाबुआ के लोकल भाजपाइयो ओर भाजपा के जनप्रतिनिधियों का इगो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन विश्व योग पर आज भारी पड़ता दिखाई दिया । झाबुआ के मुख्य आयोजन मे एक भी भाजपाई ओर उसका जनप्रतिनिधि नही पहुंचा । कारण जब झाबुआ लाइव ने पूछा तो बताया गया कि प्रशासन ने हमे न्योता ही नही दिया था योग के मुख्य कार्यक्रम मे आने कारण इसलिए हम नही गये । अब सवाल यह उठता है कि झाबुआ के भाजपाइयो ओर जनप्रतिनिधियों के लिऐ मोदी महत्वपूर्ण है या इगो ? बीजेपी के जिलाध्यक्ष दोलत भावसार ओर उनकी संभावित कार्यकारिणी की टीम गायब थी तो विधायक गण , नगर पालिका अध्यक्ष एंव शहर के पार्षद भी गायब थे । हालांकि पूरे देश मे यह योग सुबह 6 बजे से मनाया गया परंतु जब मीडीया के सवाल बीजेपी के नेताओ पर शुरु हुऐ तो बीजेपी ने अपने बचाव मे अलग से योग दिवस मनाने की ओपचारिकता करीब 11 बजे पूरी की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *