कल्याणपुरा से गगन पंचाल की रिपोर्ट- बस स्टैंड पर आज अचानक मोटर वाइडिंग का कार्य करने वाले गोबरिया हटिला की दुकान में आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड से दुकान के अंदर रखा हजारों का सामना जल गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बघेल अपनी टीम के साथ पहुंचे एवं युवाओं ओर रहवासियों की मदद से निजी टैंकरों से पानी लाकर आग को बुझाने में सफल हो सके। आज फिर से थाना प्रभारी बघेल ओर उनकी टीम के बलवीर गुर्जर, रतनसिंह मेडा आदि पुलिस के जवानों ने अपना कर्तव्य बड़ी ही ईमानदारी से निभाया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था आग बुझने तक फायर ब्रिगेड नही पहुंचा। Post navigation जलसंकट से नागरिकों को मिलेगी निजात, 85.85 लाख रुपए की लागत से बनने वाली 2 लाख लीटर पानी की टंकी का विधायक ने किया भूमिपूजन सरपंच-सचिव ने नियमों को ताक में रख की बैठक नीलामी, कॉम्पेक्स की सात दुकानों का किराया जांच का विषय