झाबुआ डेस्क। बुधवार दोपहर कालीदेवी और झाबुआ थाना क्षेत्र की सीमा पर एक मोटर साइकिल सवार की दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई । प्राप्त जानकारी अनुसार मोटर साइकिल चालक झाबुआ की ओर से तेज गति मैं आ रहा था । ग्राम पीपलदेहला मैं बन रहे नवीन लॉ कॉलेज के सामने चालक अपना संतुलन खो बैठा और सड़क के किनारे लगे पाईप से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी की बाइक चालक अपनी मोटरसाइकिल समेत 4 से 5 पलटी खाते हुए दूर पत्थरों में जा गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी 108 एंबुलेंस तो मौके पर पहुंच गई परंतु सीमा क्षेत्र की उलझन के चलते दोनो थानों में से कही की भी पुलिस मौके पर नही पहुंची सकी । फिलहाल मोटरसाइकिल चालक का कुछ पता नहीं चल सका है। Post navigation घास-भूसे के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही लाखों की बीयर जब्त विशेष न्यायाधीश प्रदीप सोनी ने अधिकारियों को बच्चों के प्रति संवेदनशील होने का दिया संदेश