लवनेश गिरी गोस्वामी @ थांदला रोड नौगांवा पेट्रोल पंप के पास थांदला तरफ जा रहे मोटरसाइकिल सवार को आईसर ने टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार घटना रात्रि करीब 8:30 बजे की है कमलेश पारगी निवासी ग्राम उदयपुरिया मोटरसाइकिल क्रमांक MP 45 MG 8972 से थांदला तरफ जा रहा था तभी नौगांवा पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही आईसर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चौकी प्रभारी शैलेंद्र शुक्ला द्वारा बताया गया कि आईसर का ड्राइवर कुछ दूर गाड़ी खड़ी कर के फरार हो गया है। परिवार द्वारा अभी घटना की कायमी भी नही करवाई गई है। Post navigation हंड्रेड प्रसेंट के वैक्सीनेशन के टारगेट को पूरा करने में जुटा अमला, ग्रामीणों ने करवाया वैक्शीनेशन पिटोल हत्याकांड के विरोध में उमरकोट में सौपा गया ज्ञापन