सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी आज खरडूबडी ग्राम में स्वच्छता अभियान को लेकर निकाली गई रैली। खरडूबड़ी की छात्रावास के बच्चों, शिक्षकों, आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा मॉर्निंग फॉलोअप किया गया जिसमें स्वच्छता के नारे लगाते हुए अपना गांव स्वच्छ बनाए रखने की हिदायत दी। ग्रामीणों को घरो में शौचालय बनाने और दुकानों में डस्टबिन रखने की सलाह दी गई जिसमे उपस्थित कैलाशचंद्र पाटीदार, शंकर राठौड़, दरियावसिंग राठौड़, उदयसिंग नायक, दिलीप सिंह गौड़, आगनवाड़ी कार्यकर्ता किशोरी टांक, मोहिनी भूरिया, कलावती पंचाल, सुनीता डामोर आदि उपस्थित थे। Post navigation अनियंत्रित होकर बस मोर घाटी के गड्ढे में घुसी, हादसे में दस यात्री घायल अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद का हुआ गठन