वीरेंद्र बसेर, घुघरी अभी अभी उज्जैन से चलकर थांदला जाने वाली एक निजी यात्री बस ग्राम घुघरी के समीप मोर घाटी में अचानक रोड से उसे उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शकील बस क्रमांक एमपी 13 पी 0929 मोर घाटी के मोड ड्राइवर का स्टेरिंग पर संतुलन हट गया तथा बस सीधे एक गड्ढे में जा घुसी। इस दुर्घटना में करीब 10 यात्री घायल हो गए। घायलों के नाम पर हीरालाल मोरी निवासी घुघरी, मुकेश, रमेश जीरावलिया, सुमित्रा निवासी नीमच, लीला कटारा बलियापाड़ा है तथा कुछ घायल अपने निजी साधन से इलाज करवाने अस्पताल चले गए। वहीं बस दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्रत्यक्षदर्शियों ने डायल 100 व 108 वाहन को दी लेकिन एक घंटे से ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन वे अभी तक दुर्घटनास्थल पर नहीं पहुंच सके हैं। Post navigation विश्व आदिवासी दिवस पर रैली निकाल पुलिस चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन मॉर्निंग फॉलोअप कर ग्रामीणों ने रैली निकाल दिया स्वच्छता अभियान