बुरहान बंगडवाला, खरडूबड़ी मैं रहूं या न रहूं भारत ये रहना चाहिए का भाव हर युवा में होना चाहिए। उक्त विचार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत मंत्री नीलेश सोलंकी ने शारदा विद्या मंदिर में अखंड दिवस भारत के उपलक्षय में विचार व्यक्त किए। उन्होंने देश से भूटान, बर्मा, बांग्लादेश व पाकिस्तान विभाजन की सम्पूर्ण गांव बताते हुए कहा कि अब भारत का विभाजन नही भारत अब अखंड होगा और इस अखंडता को बनाये रखने का संकल्प देश के हर नागरिक को लेना चाहिए। हमें हमारी आजादी 10 माह पहले क्यो मिली इस रहस्य पर भी नीलेश सोलंकी ने प्रकाश डाला। इस अवसर पर अखंड भारत की आकर्षक रंगोली बनाई गई। कार्यक्रम में किरण शर्मा सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम प्राचार्य शालिनी व्यास, संगीता बामनिया, योगिता पाठक, ममता भूरिया, मानसिंह भूरिया प्रमुख रूप से उपस्थित थे। ) Post navigation झाबुआ जिला जेल के प्रभारी जेलर राजेश विश्वकर्मा राष्ट्रपति पदक से नवाजे जाएंगे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सभी समाज के वृद्धजनों का सम्मान