झाबुआ लाइव डेस्क- रविवार 12 जुलाई को सुबह 7 से 10 बजे तक राजगढ़ नाका स्थित ग्रिड एवं फिडर के मैंटेनेंस करने तथा डीआरपी लाइन में नवीन ट्रांसफार्मर लगाए जाने पर बिजली प्रदाय बंद रहेगा। यह जानकारी देते हुए कनिष्ठ यंत्री मधु बारिया ने बताया कि रविवार को सुबह 7 से 10 बजे तक झाबुआ शहर के राजगढ़ नाके से माधौपुरा, रामकृष्ण नगर, कलेक्टोरेट, नगर पालिका, बस स्टैंड, सिद्धेश्वर कॉलोनी, दिलीप गेट, मेघनगर नाका, उदयपुरिया, डीआरपी लाइन से लेकर राजगढ़ नाका, सुभाष मार्ग, एलआईसी कॉलोनी, रूनवाल बाजार एवं उसके आसपास के क्षेत्र की बिजली प्रदाय बंद रहेगा। कनिष्ठ यंत्री मधु बारिया के अनुसार इस समय सारणी को जरूरत के हिसाब से बढ़ाया अथवा घटया जा सकता है। ) Post navigation बिग ब्रेकिंग : खट्टाली में एक ही परिवार के दो नाबालिग बच्चों में कोरोना के लक्षण, अब पूरा एरिया होगा सील भाजपाइयों ने बैठक रख दी कोविड-19 संक्रमण से बचाव की नसीहत