बड़ी खट्टाली । पुण्य सम्राट लोक संत मधुकर जयन्तसेन सुरीश्वरजी के पटधर वर्तमान गव्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद् विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी की शुभ आज्ञा से अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्यों का मनोनयन किया है। कार्यकारणी के नवीन सदस्यों के रूप में संस्था के समर्पित , सेवा भावी एवं परम गुरु भगतों का समावेश किया गया है। अखिल भारतीय राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश छाजेड वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र जैन राष्ट्रीय महा मंत्री सुधीर लोढ़ा ने बड़ी खट्टाली के सामाजिक कार्यकर्ता एवं राष्ट्रसंत जयन्तसेन सुरीश्वरजी के परम गुरु भक्त रमेश मेहता को राष्ट्रीय कार्यकारणी में सदस्य मनोनीत किया है। मेहता के राष्ट्रीय कार्यकारणी में सदस्य मनोनीत होने पर स्थानीय जैन समाज में व्यापक हर्ष है मेहता वर्तमान गच्छाधिपति श्री नित्यसेन सुरीश्वरजी के अनुयायी होकर परम गुरु भक्त माने जाते है। बड़ी खट्टाली जैन संघ में मेहता के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया है। स्थानीय पत्रकारों ने भी मेहता के राष्ट्रीय कार्यकारणी में सदस्य मनोनीत करने पर ख़ुशी ज़ाहिर की। जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुलोचना रावत ने भी मेहता के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य मनोनीत करने पर बधाई देते हुए राष्ट्रसंत श्री जयंतसेन सूरीश्वरजी को याद करते हुए वर्तमान गच्छाधिपति नित्यसेन सुरीश्वरजी के प्रति अपनी अपार आस्था व्यक्त की। Post navigation कलेक्टर ने बड़ी खट्टाली, मसनी, उम्दा, चमारबेगगड़ा आदि ग्रामों का भ्रमण कर लम्पी वायरस बीमारी की जनाकरी ली मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर बालक छात्रावास में हुआ कार्यक्रम