झाबुआ रोड तिराहे की एक दुकान से चप्पल चोरी करती एक महिला।
चोरी कर थैली में सामान रखती चोर महिला।
चोरी कर थैली में सामान रखती चोर महिला।

झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से लवेश स्वर्णकार की रिपोर्ट
रायपुरिया के मेले में कल बुधवार शाम को तीन महिला चोरों को रंगे हाथ चोरी करते हुए रायपुरिया की एक महिला दुकानदार ने पकड़ा था। पुलिस की पूछताछ के बाद पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार फरियादी पाथुरीबाई पति मूनसिंह मेडा निवासी रायपुरिया की रिपोर्ट पर आरोपी महिला मन्नाबाई पति लालू निनामा निवासी फुटिया थाना झाबुआ भूरीबाई पति बापू निवासी तलावली थाना झाबुआ तथा रेखा पति केकडिय़ा निवासी फुटिया थाना झाबुआ पर अपराध क्रमांक 455/201 धारा 379, 511 में प्रकरण दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है इन महिला में से एक महिला ने झाबुआ तिराहे की एक दुकान से भी चप्पल की चोरी की है, इस दुकान पर लगे सीसीटीवी में चोरी की यह घटना कैद भी हुई है बताया यह भी जा रहा है कि यह महिलाएं मेले में मोबाइल फोन, चेन और मौका देखकर दुकानों में हाथ साफ करने का काम कर रही थी , जिसे कल शाम रायपुरिया पुलिस ने पकड़कर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *