लोहित झामर, मेघनगर झाबुआ जिले के मेघनगर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जमनिया के जंगल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक अवैध धार्मिक स्थल के पास गोवंशीय पशु की हत्या की घटना के बाद हिंदू संगठनों और स्थानीय समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। गौरतलब है कि दिसंबर 2025 में भी संजेली नानिया साथ में कई गायों की हत्या हुई थी। तब प्रशासन और वन विभाग ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने का ठोस आश्वासन दिया था, लेकिन शुक्रवार को फिर हुई इस घटना ने सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। पशु गाय था या बैल, यह पोस्टमॉर्टम (PM) रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। सूत्रों के मुताबिक, इस गंभीर मामले को देखते हुए प्रशासन शनिवार को आरोपियों के अवैध ठिकानों पर ‘पीला पंजा’ (बुलडोजर) चलाकर सख्त कार्रवाई कर सकता है। Post navigation मेघनगर में राजस्व जन संवाद शिविर का आयोजन, 14 में से 13 आवेदनों का मौके पर निराकरण व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं आगामी चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई