झाबुआ लाइव के लिऐ मेघनगर से “भूपेंद्र बरमंडलिया (मो-7869510105) की रिपोर्ट ॥ लंबी अटकलों के बाद आज नई नवेली नगर परिषद मेघनगर मे अतिक्रमण हटाने का काम शुरु किया गया । नगर के झाबुआ चोराहे से अतिक्रमण हटाने का काम शुरु किया गया । अधिकाश लोगो ने अपनी इच्छा से ही अतिक्रमण हटा दिया तो कुछ को प्रशासन ने अपना डंडा दिखाया । राजस्व एंव तहसील अमले के साथ साथ जेसीबी मशीन अतिक्रमण हटाने के लिऐ लगाई गई थी सीएमओ ने झाबुआ लाइव को बताया कि अभी रोड के आसपास बने अस्थाई अतिक्रमण हटाये जा रहे है स्थाई अतिक्रमण पर अभी फोकस नही है । Post navigation शोचालय मांगने जनपद पहुँची गोपालपुरा गांव की 54 घरो की महिलाएँ भाजपा की सदस्यता का सक्रिय अभियान शुरु