लोहित झामर, मेघनगर मेघनगर थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में रमेश चौहान ने कार्यभार संभाल लिया है। रमेश चौहान इससे पूर्व स्पेशल टास्क फोर्स (STF) इंदौर में पदस्थ थे। अब उन्हें मेघनगर थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यभार संभालने के बाद थाना प्रभारी रमेश चौहान ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय के साथ क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी रूप से कार्य किया जाएगा। रमेश चौहान के मेघनगर थाना प्रभारी बनने के बाद क्षेत्रवासियों को पुलिस प्रशासन से बेहतर व्यवस्था और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद है। थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक जानकारी भी ली। Post navigation मेघनगर में 6 अक्टूबर से तीन दिवसीय हनुमान कथा एवं दिव्य दरबार मेघनगर में तीन दिवसीय भव्य हनुमत कथा एवं दिव्य दरबार, भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ