लोहित झामर, मेघनगर मेघनगर क्षेत्र अंतर्गत सजेली–नान्या साथ के वन क्षेत्रों में विगत दिनों घटित गोहत्या के प्रकरण के संबंध में प्रशासन द्वारा संज्ञान लेते हुए गहन जांच की जा रही है। इस क्रम में शनिवार को प्रशासन, पुलिस एवं वन विभाग के संयुक्त दल द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया तथा गहन जांच की गई। एसडीओ फॉरेस्ट एस एल यादव ने बताया कि वन विभाग द्वारा पूर्व में वन भूमि पर की जा रही अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने हेतु संबंधितों को बेदखली नोटिस जारी किए जा चुके थे। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर आज संयुक्त दल द्वारा कार्यवाही करते हुए वन क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। एसडीओ फॉरेस्ट एस एल यादव ने बताया कि इस कार्यवाही के दौरान वन भूमि पर बनाए गए टीन शेड एवं कच्चे निर्माण के लगभग 25 अस्थाई स्ट्रक्चर हटाए गए। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। Post navigation 108 एवं जननी वाहनों के संचालन में लापरवाही पर जिला कॉर्डिनेटर को जारी हुआ स्पष्टीकरण मेघनगर भाजपा मंडल की कार्यकारिणी की हुई घोषणा, पढ़िए किसे क्या दायित्व सौंपा