लोहित झामर, मेघनगर सावन के पावन माह में भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और भक्ति का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। मेघनगर के राजा गोकुल ग्रुप द्वारा मेघनगर की पहली डाक कांवड़ यात्रा निकाली गई। गोकुल ग्रुप के सदस्यों ने मेघनगर से करीब 22 किलोमीटर दूर स्थित देवझिरी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से कांवड़ में पवित्र जल भरा और इसके बाद डाक कांवड़ यात्रा शुरू की। युवाओं ने पूरे जोश, उत्साह और संकल्प के साथ यात्रा पूरी करते हुए मेघनगर के मेघेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। पूरी यात्रा के दौरान युवाओं में गजब का उत्साह और भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा देखने को मिली। कठिन दूरी और लगातार यात्रा के बावजूद युवाओं ने अपने संकल्प को पूरा किया और देवझिरी से लाया गया पवित्र जल मेघनगर के मेघेश्वर महादेव को अर्पित किया। मेघनगर के राजा गोकुल ग्रुप द्वारा निकाली गई यह यात्रा मेघनगर की पहली डाक कांवड़ यात्रा बताई जा रही है। युवाओं के जोश, एकजुटता और दृढ़ संकल्प ने इस धार्मिक यात्रा को विशेष बना दिया। यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया। इस अवसर पर गोकुल ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि भगवान शिव के प्रति आस्था और युवाओं की एकता के साथ शुरू की गई यह यात्रा उनके लिए बेहद यादगार रही। सभी सदस्यों ने भविष्य में भी इसी तरह धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। Post navigation सकल व्यापारी संगठन की महत्वपूर्ण बैठक विश्वकर्मा मंदिर पर संपन्न 15 अगस्त एवं “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर अनुभाग स्तरीय बैठक आयोजित