भूपेंद्र बरमंडलिया@ मेघनगर कोविड-19 का कहर लगातार ग्रामीण अंचलों में बढ़ता जा रहा है कल देर रात आई रिपोर्ट में झाड़कीटोडी में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग जो कि कोरोना संक्रमित निकले थे। जिसके बाद उनके सपर्क में आये लोगों के सैंपल लिए गए थे। 31जुलाई देर शाम आई रिपोर्ट में उसी परिवार के 40 वर्षीय युवक एवं 15 वर्ष बालिका को भी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया। अब ग्राम झाडकीटोड़ी में लगातार पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। वहीं आने वाले दिनों में बड़े त्यौहार भी हैं जिससे कोरोनावायरस का खतरा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में लगातार बढ़ने की संभावना है। अब हमें खुद के लिए सचेत रहने की आवश्यकता है तभी कोरोना से जंग जीती जा सकती है। कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि मेघनगर बीएमओ डॉ सेलक्सी वर्मा द्वारा की गई। Post navigation पुलिस ने त्योहारों को घरों में ही मनाने को लेकर शहर में निकाला फ्लैगमार्च दिल के करीब मित्र मंडल ने शुरू की ग्राम साफ आंदोलन शुरू