भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर झाबुआ जिले के मेघनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन एकदम सतर्क है। नगर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस पॉइंट चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखते हुए।झाबुआ पुलिस कप्तान के निर्देश पर मेघनगर थाना प्रभारी की अगवानी में पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला।मेघनगर थाना प्रभारी ने जानकारी देता बताया की जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता एवं एसडीओपी मनोहर सिह गवली के निर्देशानुसार आगामा त्योहार के मद्देनजर शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल ने नगर के मुख्य मार्ग झाबुआ चौराहा साईं चौराहा बस स्टैंड स्टेशन रोड सैलानी पुरा एवं मुख्य बाजार इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। गौरतलब है कि 1 अगस्त को इद-उल-अज्हा व 3 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व मनाया जाना इसे लेकर शुक्रवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। शुक्रवार को रही दुकानों पर भीड़ इद-उल-अज्हा व रक्षाबंधन पर वह को देखते हुए खरीददारी करने के लिए घरों से बाहर निकले। इस दौरान कपड़ों, जूतों तथा अन्य घरेलू सामानों की दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। मेघनगर तहसीलदार शक्ति सिंह चौहान ने बताया कि कलेक्टर प्रबल सिपाह ने जो आदेश किये थे वे यथवथ रहगे। कोरोना महामारी को देखते हुए, शनिवार को हाट बाजार होने से लॉक डाउन रहेगा। तहसीलदार ने समस्त धर्म गुरुओं एवं स्थानीय रहवासियों से अपील की है कि रविवार को बकरीद पर्व के लिए प्रशासन ने गाइडलाइन जारी कर लोगों को घरों के अंदर ही त्योहार मनाने का निर्देश दिया है 3 अगस्त को भी रक्षाबंधन को सुरक्षा सूत्र समझकर त्यौहार को घर में रह कर ही मनाए। Post navigation त्यौहार के बीच कोरोना का कहर , स्वास्थ्य विभाग ने लिए 34 संदिग्ध मरीजों के सैंपल मेघनगर और ग्राम झाडकी टोडी के लिए फिर से बुरी खबर, 2 कोरोना मरीज मिले