अलीराजपुर लाइव डेस्क-
पिछले कई वर्षों से हज यात्रा पर जाने वाले झाबुआ-अलीराजपुर जिले के हज यात्रियों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। यात्रियों की इन समस्याओं को आसान करने के लिए हमेशा तट पर रहने वाले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के युवा नेता तथा मप्र राज्य जिला हज कमेटी अलीराजपुर के अध्यक्ष मुहम्मद हुसैन मंसूरी (पाकीजा) के इन कार्यो से प्रभावित होकर मप्र राज्य हज कमेटी चेयरमैन राज्य मंत्री मप्र शासन तथा हज कमेटी ऑफ इंडिया मेंबर विदेश मंत्रालय (भारत सरकार) हाजी इनायत हुसैन कुरैशी ने एमएस पाकीजा द्वारा हज यात्रियों के प्रति निष्ठा ईमानदारी मेहनत व लगन से किए जा रहे सफल कार्यो को देख एमएस पाकीजा को उनके ही समीप पड़ोसी जिला झाबुआ का को-ऑर्डिनेटर मनोनीत किया गया है ताकि आगामी हज 2017-18 में हज आवेदकों को तथा चयनित हज यात्रियों को आवेदन कवर नए चयनित हो जाने प्रशिक्षण टीकाकरण बैंक चालान चिकित्सा स्वस्थ प्रमाण तथा इम्बोर्केशन पॉइंट तक आदि कार्यो से दोनों जिले झाबुआ तथा अलीराजपुर के हज यात्रियों को सहयोग कर सरलता प्रदान कर सके। एमएस पाकीजा की इस नियुक्ति से दोनों जिलों के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ व हज आवेदकों में बहुत उत्साह दिखाई दिया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी फैजान हुसैन, पाकीजा, कार्यालय मंत्री जावेद मन्सूरी ने दी।
इन्होंने दी बधाइयां-
मुहम्मद हुसैन पाकीजा को को-ऑर्डिनेटर बनाए जाने पर अलीराजपुर विधायक नागरसिंह चौहान, जोबट विधायक माधौसिंह डावर, पेटलावद निर्मला भूरिया, झाबुआ भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार, शैलेष दुबे, दिलीप कुशवाह, इरशाद कुरैशी, सलीम कुरैशी, भाजपा अलीराजपुर जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, भदु पचाया, जिला महामंत्री मकु परवाल, संतोष थेपडिय़ा, दीपक मोदी, कांति राठौर समद मुगल, रियाज मामू, मोंटू शाह, जहुर मकरानी, अनीस शेख, बुधा बाबा ,कालू राठौर, मेहबूब पठान, डॉ शकील शब्बीर, मुस्तकीम, गुलाम, अमजद मन्सूरी, बिलाल खत्री सहित दोनों जिले के भाजपा कार्यकर्ताओ ने बधाई देकर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *