झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
समाज के युवाओं का साथ मेरा सबसे बड़ा संबल था मेरी उमीदवारी के लिए मुस्लिम समाज ने मुझे समर्थन देकर मेरी उम्मीदवारी का मार्ग प्रशस्त कर दिया था। इस के लिए में आप सभी लोगो का हृदय से आभारी रहूंगा। उक्त उद्बोधन नव निर्वाचित अध्यक्ष नगर परिषद थांदला बन्टी डामोर ने मुस्लिम जमात खाने में समाज द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कही। समारोह में मुस्लिम समाज सदर कदरुद्दीन शेख ने शॉल-श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान समारोह में भाजपा नेता विश्वास सोनी, अनिल भंसाली महेश नागर, अमित शाहजी, राकेश सोनी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अब्दुल कादर शेख, अकील पठान, गुलरेज खान, हाजी तस्दीक आलम, शाहिद खान समेत सभी समाजजनों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान समाज में पार्षद पद विजय होने पर पार्षद पति कादर शेख व कांग्रेस के पार्षद पद जीतने पर जैनब बी के पुत्र कमालुद्दीन शेख का समाज की ओर से इस्तेकबाल किया गया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में समाज का जो सहयोग मिला है उनसे वे अभिभूत है तथा समाजजनों ने जो भी उन्हें समस्याएं बताई है उनका वे तत्परता से 40 दिन में निराकरण करेंगे। इसी के साथ सदर कदरुद्दीन शेख व समाजजनों ने बंटी डामोर के नगर परिषद अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर पुष्पमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता विश्वास सोनी व महेश नागर ने समाज द्वारा किए अपने इस सम्मान से प्रसन्नता जाहिर कर कहा कि वे समाज के कार्यों के लिए आगे भी हमेशा तत्पर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *