विजय मालवी@खट्टाली शासकीय उ.मा. वि. 10 वी के छात्र मुलेश चौहान ने जूनियर वर्ग में भाला फेंक राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुलेश ने 39.45मीटर भाला फेंक कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुलेश संस्था शा उ मा वि खट्टाली के 10 वी में अध्यनरत छात्र है जिन्होंने जिले व संभाग की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया था। इसके पूर्व शाला स्तर, विकासखण्ड स्तर, जिला स्तर एवं संम्भाग स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में चयनित होकर राज्य स्तर पर पहुँचे। इस उपलब्धि पर सहायक आयुक्त जानकी यादव , जिला शिक्षा अधिकारी अर्जुन सोलंकी,विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी प्रताप सिंह डावर ,खंड स्त्रोत समन्वयक वैभव दुबे,संस्था प्राचार्य प्रवीण प्रजापत एवं हेमरथ तोमर, राजेश सस्तिया एवम अन्य स्टाफ़ सदस्यों ने बधाई प्रेषित की है। Post navigation दत्तात्रेय जयंती पर मंशापूर्ण खेडापति हनुमान मंदिर पर हुए धार्मिक आयोजन कलेक्टर ने विनोद मेड़ा के आश्रति परिजनों को 8 लाख 25 हजार रुपए की राहत राशि की स्वीकृत