आलीराजपुर। दिनांक 24.11.2024 को समीर मुगल की भंगार की दुकान की खिडकी तोडकर कोई अज्ञात व्यक्ति दुकान की तिजोरी में रखे 14-15 हजार रूपये तिजोरी को तोडकर चुरा ले गया था। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अलीराजपुर पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अलीराजपुर श्री राजेश व्यास के नेतृत्व में एवं SDOP अलीराजपुर श्री अश्विनी कुमार के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी अलीराजपुर सोनू सिटोले के निर्देशन में टीम गठीत की गई। उक्त टीम के द्वारा विवेचना के दौरान आये साक्ष्यों के आधार पर संदेही कलम उर्फ कलमसिंह पिता सुरसिंह निवासी लखनकोट को गिरफ्तार पूछताछ कर मनोवैज्ञानिक रुप से पुछताछ की गयी। पुछताछ के दौरान आरोपी कलम उर्फ कलमसिंह द्वारा चोरी करना कबूल किया गया व चोरी गये 13848 रूपये जप्त किये गये। विशेष सहयोग उनि सुनिल रन्दे, प्रआर. 271 शंकर, आर. 475 गंगाराम, आर. 465 नागरसिह व और 418 उदय सोलंकी का सराहनिय योगदान रहा। Post navigation हम जो कहते हैं वहीं करते हैं हम खोखली घोषणा नहीं करते : विधायक सेना पटेल संविधान हमारे देश की आत्मा है : विधायक सेना पटेल